Site icon समाचारवाला

1 अप्रैल से महंगे होंगे टोल प्लाजा, लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार का किराया ₹225, कैश बंद, सिर्फ FASTag/UPI से भुगतान

समाचारवाला, लुधियाना

पंजाब के सबसे व्यस्त टोल प्लाज़ा लाडोवाल पर 1 अप्रैल से टोल दरों में फिर बढ़ोतरी लागू हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नई दरें रात 12 बजे से प्रभावी हो गईं। इस बार टोल टैक्स में औसतन 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।

कार/जीप के नए रेट

लाडोवाल टोल प्लाज़ा पर अब कार, जीप और वैन चालकों को सिंगल यात्रा के लिए ₹220 की बजाय ₹225 देने होंगे। वहीं, राउंड ट्रिप (आने-जाने) के लिए अब ₹335 के बजाय ₹340 चुकाने होंगे।

कमर्शियल वाहनों पर भी असर

LCV/LGV और मिनी बस चालकों के लिए भी टोल बढ़ा है। सिंगल यात्रा के लिए अब ₹360 की जगह ₹365 और डबल ट्रिप के लिए ₹545 की बजाय ₹550 देना होगा। मंथली पास भी महंगा हुआ है, जो ₹340 से बढ़कर ₹350 हो गया है।

सालाना पास में भी बढ़ोतरी

लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों के लिए सालाना पास अब ₹3000 से बढ़कर ₹3075 हो गया है। इस पास में 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है।

पूरे पंजाब में बढ़े टोल

लाडोवाल ही नहीं, बल्कि पंजाब के सभी टोल प्लाज़ा पर दरों में संशोधन किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी WPI (Wholesale Price Index) के आधार पर 2.5% से 10% तक रेट बढ़ाए गए हैं।

कैश पेमेंट पूरी तरह बंद

1 अप्रैल से टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। बिना डिजिटल पेमेंट के टोल पार करने पर वाहन चालकों को जुर्माना या वापसी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपना FASTag अकाउंट सक्रिय रखें या UPI पेमेंट की सुविधा सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा में कोई बाधा न आए।

Exit mobile version