Site icon समाचारवाला

हिंदू मन्दिर एक्ट की मांग को लेकर पंजाब में निकलेगी भगवा चेतना रथयात्रा

फर्स्ट समाचार/पटियाला

टीम मन्दिर एक्ट की पंजाब प्रदेश की मीटिंग हिंदू वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन महन्त रवि कान्त मुनि की अध्यक्षता में श्री भूतनाथ मन्दिर पटियाला में हुई। इस अवसर पर महन्त रवि कान्त मुनि ने कहा कि पिछले काफी समय से हिंदू मन्दिर एक्ट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हिंदू समाज के साथ वायदा किया था जो अभी तक पूरा नही हुआ। जिसको लेकर पिछले दिनों सन्त समाज की बैठक में निर्णय किया गया कि हिंदू मन्दिर एक्ट की मांग को लेकर पंजाब में भगवा चेतना रथयात्रा पार्ट-2 निकाली जाय। इस अभियान के तीन चरण रहेंगे। पहले चरण में 16 अक्टूबर से लेकर 15 नवम्बर 2023 तक पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हिंदू मन्दिर एक्ट के समर्थन के लिए मिस्डकॉल और हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा जिसमें 10 लाख लोगों को जोड़ने की योजना है। दूसरे चरण में 16 नवम्बर से 22 दिसंबर 2023 तक पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में रथयात्रा निकाली जायेगी। तीसरे चरण में पूरे पंजाब से भगवा लगी हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ भगवा मार्च करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। जिसमें पंजाब से मिस्डकॉल और हस्ताक्षर अभियान में प्राप्त डाटा को ज्ञापन के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी अमरेश्वर दास ने कहा कि पंजाब शूरवीरों की भूमि है। विश्वविजेता सिकन्दर को वापस भेजने वाला महान शूरवीर राजा पोरस भी इस पंजाब में पैदा हुआ। इसके अलावा अन्य सैंकड़ो विदेशी हमलों को पंजाब ने झेला है। हिन्दू मन्दिर एक्ट हिन्दुओं का अधिकार है। हम कोई भीख नही मांग रहे। इसलिए यहाँ पर शासन करने वालों को समझ लेना चाहिए कि आप हिन्दुओं की जायज मांग को रोक नही सकते। उन्हें तुरन्त अपना वायदा पूरा करके हिन्दु मन्दिर एक्ट लागू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो में मरणव्रत पर बैठुंगा, अगर सरकार को सन्तों के बलिदान चाहिए तो सन्त समाज बलिदान देने से नही चुकेगा।
स्वामी भगवतदास जी ने कहा कि अब सभी को मैदान में डट जाना चाहिए और सरकार को भी हिन्दुओं की जायज मांग को पूरा करना चाहिए। टीम मन्दिर एक्ट के प्रदेश संयोजक श्री मनोज नन्हा ने कहा कि जालन्धर उपचुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टीम मन्दिर एक्ट के प्रतिनिधियों से वायदा भी किया परन्तु फिर उन्होंने इसे पूरा नही किया। इसलिए सन्त समाज को अपने आश्रम छोड़कर जन जागरण हेतु रथयात्रा करनी पड़ रही है।
इसके लीये पटियाला जोन के लिए अरुण पराशर संगरूर, बठिंडा जोन के लिए सतपाल शर्मा रामपुराफूल, फिरोजपुर जोन और फरीदकोट जोन परवीन मदान मलोट, लुधियाना जोन स्वामी अमरेश्वर दास, मनोज नन्हा जालन्धर, अमृतसर जोन सोनी अजनाला, रोपड़ जोन सुनिलजीत विक्की प्रभारी घोषित किए गये। लखविंदर सरीन को सोशल मीडिया और संतों से संपर्क अभियान इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर पटियाला टीम मन्दिर एक्ट के संयोजक अनुराग शर्मा ने सभी का स्वागत करके धन्यवाद किया। सुशील नय्यर जी ने लंगर प्रसादे की व्यवस्था की। भरत गुप्ता, प्रवेश कुमार, युवराज मल्होत्रा, कुणाल मल्होत्दित्रा सभी साथी संयोजक कार्यकर्ता अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे।

Exit mobile version