नव चेतना बाल भलाई कमेटी ने लिखा डीसी व ग्लाडा सीए को 14 जून को पत्र
लुधियाना, 20 जून: फुल्लांवाल से दुगरी के बीच 200 फुटी रोड के किनारे 100 करीब पेड़ झुलस कर मरने की कगार पर हैं। शिकायत के बावजूद ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रैटर और डिप्टी कमिश्नर ने इन पेड़ों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। शिकायत के छह दिन बाद नव चेतना बाल भलाई कमेटी ने फिर से डीसी व ग्लाडा सीए को रिमाइंडर लेटर भेजकर 100 से अधिक पेड़ों को बचाने की गुहार लगाई है। नव चेतना बाल भलाई कमेटी के अध्यक्ष सुखधीर सेखों ने बताया कि लुधियाना को ग्रीन लुधियाना बनाने की तैयारियां की जा रही हैं लेकिन जो पेड़ बड़े हो चुके हैं पहले उन्हें बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 200 फुटी रोड पर 100 से ज्यादा पेड़ सूखने की कगार पर हैं जबकि कई पेड़ सूख चुके हैं। अगर इन पेड़ों को समय रहते बचाने के प्रयास नहीं किए गए तो ये 100 पेड़ भी सूखकर मर जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेड़ों को बचाने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत के साथ साथ बड़े इंफ्रास्ट्रर की जरूरत होगी। उनकी संस्था के पास इतने संसाधन नहीं है इसलिए उन्होंने प्रशासन के ध्यान में यह मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि वीरवार को फिर से रिमांडर पत्र दोनों अफसरों को भेजा गया है। महासचिव सुरिंदर सिंह कंग ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर व सीए ग्लाडा में से किसी ने इन पेड़ों का सव्रे तक नहीं करवाया। इस मौके पर डॉ गुरबख्श कौर, हर्शना सोफत, हरी सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, सुखविंदर सिंह व भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
