
समाचारवाला/लुधियाना
नामी टेक्सटाइल इंडस्ट्री वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री एसपी ओसवाल से डिजीटल अरेस्ट करके ठगी मारने वाले इंटर स्टेट गैंग का लुधियाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी आसाम से गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के पास से 5.25 करोड़ रुपए, 6 एटीएम और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। हालाकि गैंग में एक महिला समेत सात और लोग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसाम के अतनू चौधरी, आनंद कुमार के रुप में हुई है। जबकि फरार आरोपियों की पहचान आसाम की निम्मी भटाचारिया, पच्छमी बंगाल के अलोक रंगी, गुलाम मोरतजा, संजय, रिंटू, रूमी कलिता और जाकिर के रुप में हुई है। यह मामले लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल की समझदारी और साइबर सैल की कोशिशों के बाद हल हुआ। जानकारी के अनुसार वर्धमान ग्रुप के मालिक एसपी ओसवाल से ठगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के प्रॉपर्टी सीज करने और अरेस्ट वारंट जारी होने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की ठगी मारी थी। इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से लगातार मामले को ट्रेस किया जा रहा था। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने समझदारी से बिना शोर मचाए मामले को ट्रेस किया।
