Site icon समाचारवाला

रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

यातायात को सुगम तथा सुरक्षित बनाने के साथ-साथ दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में आज दिनाँक 26.06.2024 को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/यातायात प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों के साथ एक बार पुनः कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत जवाड़ी बाई पास चौकी में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी ।
चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया।
यातायात नियमों का पालन करवाये जाने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का चैकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Exit mobile version