Site icon समाचारवाला

बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं का एडमिशन शेड्यूल जारी किया, आठवीं तक एफिलेटिड स्कूलों की आईडी नहीं की अनलॉक

-पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड मुख्यालय में न्यू इमर्जिग एजुकेशन विषय पर सेमिनार किया गया आयोजित

समाचारवाला, लुधियाना

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा न्यू इमर्जिग एजुकेशन विषय पर 19 जुलाई 2024 को बोर्ड मुख्यालय में सेमिनार किया गया आयोजित किया गया। सेमीनार में हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव संजीव कौशल जोकि 1979 बैच के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉपर भी थे, मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर बोर्ड टेक्निकल टीम के रजनीश ऋषि द्वारा बोर्ड में हो रहे तकनीकी अपग्रेडशन पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्र लीकेज की किसी भी संभावित घटना की सूरत में परीक्षा प्रभावित न हो इसके लिए तत्काल आन लाइन प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्र संचालकों को भेजे जाने का बैक अप प्लान बनाया गया है। चर्चा में भाग लेते हुए स्कूल संघ पंजाब के महासचिव भुवनेश भट्ट ने मांग की कि बोर्ड कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र बनाकर बोर्ड द्वारा इसी ऑनलइन सिस्टम से सभी एसोसिएटेड और एफिलिएट स्कूलों को इसी साल से उपलब्ध करवाए जाएं। ताकि हर स्कूल बोर्ड की इस कार्ययोजना से भली भांति परिचित हो सके और मुख्य परीक्षा के दौरान अचानक यह प्रक्रिया अपनाए जाने की सूरत में कोई दिक्कत न आए। संघ वरिष्ठ उप प्रधान कमल नयन ने मांग कि कि तकनीकी अपग्रेडेशन के साथ ही बोर्ड कि विभिन्न ब्रांचों में आपसी तालमेल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बिना 5वीं – 8वीं की लॉगिन एक्टिवेट किए और बिना 5वीं – 8वीं स्तर के एफिलिएट स्कूलों का 2024 – 25 का कंटिन्यूशन फीस लिए, इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तरफ बोर्ड अधिकारियो का ध्यान दिलाया।इसके बाद सी सी ई प्रक्रिया में पेश आ रही दिक्क़तों पर चर्चा करते हुए बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल देखने में आया है कि पाँचवी -आठवीं – दसवीं – बारहवीं कक्षाओं के 500 विद्यार्थी ऐसे पाए गए जिनके सी सी ई में तो 20 में से 20 अंक दिए गए थे जबकि वे लिखती परीक्षा में फेल थे। वही कुछ बच्चोँ को स्कूलों द्वारा अनुपस्थित मार्क किया गया था, जोकि सम्भव नहीं है। क्योंकि फार्म भरे होने कि सूरत में हाजरी का एक अंक तो बनता ही है। चर्चा में शामिल पैनलिस्टों ने स्कूलों को इस प्रक्रिया में संजीदगी से मूल्यांकन करने का आग्रह करते हुए बोर्ड को सी सी ई अंकों कि क्रॉस चेकिंग व्यवस्था करने को कहा। चर्चा में भाग लेते हुए स्कूल संघ पंजाब के कोऑर्डिनेटर राजेश नागर और प्रधान जनार्दन भट्ट ने मांग की कि पूरे राज्य में सी सी ई मूल्यांकन में एक रुपता के लिए जरूरी है कि बोर्ड मासिक परीक्षा और परिवार बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र ऑनलाइन माध्यम से सभी स्कूलों को उपलब्ध करवाए और उनके अंक परीक्षा तिथि के 2 दिनों में ही अपलोड करवाए।इस अवसर पर संघ के एलिमेंट्री स्कूल कोऑर्डिनेटर कमलवर्धन सेमवाल, सचिव जनमोहन सिंह बिष्ठ, वित्त सचिव राजेंद्र शुक्ला उप प्रधान विजय शर्मा ने बोर्ड सचिव को मांगपत्र सौंप कर जल्दी से जल्दी 5वीं – 8वीं स्तर के एफिलिएट स्कूलों का 2024 – 25 का कंटिन्यूशन फॉर्म जारी करने की मांग की। जिस पर बोर्ड सचिव द्वारा अगले 2 – 3 दिनों में 5वीं – 8वीं स्तर के एफिलिएट स्कूलों का 2024 – 25 का कंटिन्यूशन फॉर्म जारी करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर चेयरपरसन डा सतबीर बेदी ने चर्चा में आए रचनात्मक सुझावों के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए उन पर शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री संजीव कौशल मुख्य सचिव हरियाणा ने शिक्षकों को बच्चोँ के जीवन निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए, उनसे गुणवत्ता बनाए रखने का आवाहन किया ताकि बच्चों के मन में शिक्षक का सम्मान बना रहे।उन्होंने बताया कि 1979 में घोषित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम में उन्हें बोर्ड द्वारा फस्ट घोषित किया गया। जिस पर उनके तत्कालीन शहर होशियार पुर में उनके स्कूल और शहर वासियों द्वारा भरपूर प्यार और सम्मान दिया गया। परन्तु कुछ दिनों बाद संशोधित परिणाम में एक अन्य विद्यार्थी के प्रेक्टिकल में 6 अंक बढ़कर उन्हें सेकंड कर दिया गया। इस घटना ने उन्हें इतना झकोर दिया कि उसके बाद यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में टॉपर होने के बावजूद वे कभी कनवोकेशन में मैडल लेने नहीं गए।अपने साथ 1979 में घटी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बोर्ड से परीक्षा संचालन और परीक्षा परिणाम तैयार करते समय प्रक्रिया में शुद्धता बनाया जाना सुनिश्चित करने को कहा।इस अवसर पर दसवीं बोर्ड परीक्षा मार्च 2024 कि टॉपर अदिति कुमारी को बोर्ड द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्री प्रेम कुमार ने सेमिनार में मौजूद सभी मेहमानों, स्कूल प्रबंधकों का धन्यवाद किया।सेमिनार में रासा यू के के चेयरमैन हरपाल सिंह यू के, महासचिव गुरमुख सिंह, स्कूल संघ पंजाब के लीगल एडवाइजर संजीव शर्मा मोहाली, परमजीत सिंह, लखविंदर लेखी, डी एस रावत, राघव भारद्वाज, सुदर्शन जैन, स्वर्ण लाल आदि ने भाग लिया।

Exit mobile version