Site icon समाचारवाला

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूचियों को अपडेट

समाचारवाला/लुधियाना

भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अपडेट करने की शुरूआत कर दी। बीएलओ ने फील्ड में उतरकर मतदाता सूचियों को अपडेट करना शुरू कर दिया। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 20 सितंबर तक घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे। जो व्यक्ति 1 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे मतदाता सूची में नामांकित होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी जांच के बाद मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 29 अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित किया जाएगा। मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर 28 नवंबर, 2024 तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी। 24 दिसंबर, 2024 तक आपत्तियों को दूर किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जायेगा।

Exit mobile version