Site icon समाचारवाला

पीएसईबी के निशाने पर एफिलिएटेड स्कूल, 1987 से अब तक के सभी स्कूलों की होगी जांच

-3 साल में जांच पूरी करेगा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड

समाचारवाला  / लुधियाना

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एफिलिएटिड स्कूलों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है l पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्य में चल रहे सभी एफिलिएटिड स्कूलों की जांच करने जा रहा। बोर्ड ने स्कूलों की चेकिंग के लिए बकायदा रोडमैप भी तैयार कर लिया। बोर्ड के इस फैसले से एफिलिएटेड स्कूल संचालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में नए एफिलिएटिड स्कूलों को एफीलिएशन देने के लिए नियम बनाए हैं। ताई किए गए नियमों को लागू करने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में बोर्ड ने कहा है कि 1987 से लेकर अब तक चल रहे एफिलिएटिड स्कूलों की जांच करवाई जाएगी। बोर्ड हर साल एक तिहाई स्कूलों की जांच करेगा और इस तरह यह जांच 3 साल में पूरी हो सकेगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पुराने एफिलिएटिड स्कूलों में एफीलिएशन के माप दंड पूरे हो रहे हैं या नहीं इसकी बारीकी से जांच करेगा। बोर्ड जांच के जिला स्तर पर कमेटियां गठित करेगा। एफिलिएटेड स्कूल संचालकों ने कंटीनुशन फॉर्म में जो सुविधाएं लिखी हैं क्या वो स्कूलों में दी जा रही हैं। स्कूल टीचर, लाइब्रेरी, लेबोटरी, पर्याप्त क्लासरूम, पीने का पानी जैसी सुविधाओं के संबंध में जांच की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को अब स्कूलों की जांच करवाने की याद कहां से आई।

—–

जीएसटी का विरोध कर रहे स्कूल संचालक

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूल संचालकों से कंटीन्यूशन फीस पर जीएसटी वसूलना शुरू कर दिया है। जिसका स्कूल संचालकों ने विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया। अलग अलग स्कूल संगठन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को इसके विरोध में पत्र भी लिख चुके हैं। स्कूल संचालकों का कहना है बोर्ड उन्हें नए नए मुद्दे लाकर परेशान कर रहा है। इसी वजह से पिछले कुछ सालों में स्कूल संचालक बोर्ड से दूरी बनाकर सीबीएसई से एफिलिएशन ले चुके हैं।

Exit mobile version