Site icon समाचारवाला

पहली बार एक माह में लुधियाना में बिके 12800 से अधिक वाहन

समाचारवाला/ लुधियाना, ऑटो मोबाइल सैक्टर को यह फैस्टिवल सीजन खूब भाया। इस फैस्टिवल सीजन में लुधियानवियों ने रिकार्ड तोड़ वाहन खरीदे। वाहनों की खरीद से जहां ऑटो सैक्टर के कारोबारियों की खूब चांदी रही वहीं सरकार के खजाने में भी खूब रैवेन्यू आया। अक्तूबर माह में इस साल लुधियानवियों ने 12861 वाहन खरीदे। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक महीने में पहली बार लुधियाना में 12 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। यही नहीं जनवरी से लेकर अब तक साल 2024 में 91636 वाहन लुधियानवी खरीद चुके हैं। इससे पहले एक साल में कभी भी इतने वाहन नहीं खरीदे गए। लुधियाना में वाहनों की ज्यादा बिक्री से सरकार को राजस्व के रूप में इस साल अब तक 381 करोड़ रुपये से ज्यादा की आमदनी हो चुकी है। अक्तूबर माह में 12861 वाहन खरीदे गए जिसमें से 713 कमर्शियल वाहन व 12148 निजी वाहन खरीदे गए। लुधियाना के लोगों ने अक्तूबर माह में 2661 कारें खरीदी जबकि 9293 दो पहिया वाहन खरीदे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें पूरे साल लुधियानवियों ने जमकर वाहनों की खरीददारी की। पिछले पूरे साल में जहां 79088 वाहन खरीदे वहीं इस साल अक्तूबर माह के अंत 91636 नए वाहन खरीद चुके हैं। वाहनों की खरीद से पिछले साल सरकार को 341.60 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था जो कि इस साल में बढ़कर 381.68 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि साल के दो महीने अभी और बाकी हैं। परिवहन विभाग को उम्मीद है कि साल पूरा होने तक वाहनों की बिक्री की संख्या एक लाख के पार हो जाएगी। बाक्स साल दर-साल बिके वाहनों की संख्या और प्राप्त राजस्व वर्ष अक्तूबर माह में बिके वाहनों की संख्या साल में विके वाहनों की संख्या राजस्व (करोड़ में)2024 12861 91636 381.682023 7528 79088 341.602022 9773 70423 293.922021 4714 47994 221.072020 4677 47946 146.68

Exit mobile version