लुधियाना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का ऑडिट कराने के लिए केंद्र को लिखेंगे पत्र
लुधियाना के पार्षद लड़ रहे हैं लोगों की लड़ाई

समाचारवाला/लुधियाना
पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज लुधियाना में मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आप सरकार के रवैये को अहंकारी बताया और कहा कि अब केंद्र सरकार इसका उचित इलाज करेगी। जाखड़, भाजपा के तीन पार्षदों के समर्थन में चल रहे धरने में शामिल होने लुधियाना आए थे। इन पार्षदों के खिलाफ नगर निगम के मेयर ने केस दर्ज कराया था। इस पर जाखड़ ने कहा कि यह केस केवल इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि पार्षद विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए मेयर से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि यह केवल पार्षदों के साथ हुई नाइंसाफी नहीं, बल्कि यह सरकार के अहंकार और भ्रष्टाचार को भी दर्शाती है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा अपनी आत्मसम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी और यह मामला अब पूरे पंजाब में गूंजेगा। उन्होंने नगर निगम के मेयर पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि वह विकास कार्यों को भूलकर सिर्फ राजनीतिक पक्षपात कर रहे हैं। सुनील जाखड़ ने लुधियाना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए केंद्र द्वारा दिए गए ₹1800 करोड़ के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने घोषणा की कि वह इस राशि के ऑडिट के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि यह पैसा कहाँ और कैसे खर्च किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने कहा कि मान केवल चुटकुले सुनाने में व्यस्त हैं, जबकि पंजाब की जनता हकीकत में नशे और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है। उन्होंने हाल ही में मंत्री बने संजीव अरोड़ा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि कंपनियों से इस्तीफा देने से बात नहीं बनती, सफेद कपड़े पहन लेने से कोई नेता नहीं बन जाता। जनता की आवाज बनें, नहीं तो लोग आपको घर वापस भेजने के लिए तैयार हैं। जाखड़ ने लैंड पूलिंग के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि यह फैसला भी आखिरकार लोगों को सरकार के खिलाफ खड़ा करेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,सचिव रेनू थापर, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिक्रम सिद्धू,व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता डाक्टर कमलजीत सोई,प्रितपाल सिंह बलियावाल,परमिंदर मेहता,जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा,हर्ष शर्मा,अश्वनी टंडन,नवल जैन,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा,उप नेता रोहित सिक्का,पार्षद सुनील मोदगिल,सुमन वर्मा,अनिल भारद्वाज,राजेश मिश्रा,मुकेश खत्री,पल्लवी विनायक, हैपी शेरपुरिया,गौरव जीत सिंह गोरा,जतिंदर गोरियांन,पिंकू शर्मा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,एस.सी मोर्चा अध्यक्ष अजय पाल दिसावर,पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी, उमादत्त शर्मा,रमेश शर्मा ,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सौरव कपूर,विपन विनायक,विशाल गुलाटी,अमन कुमारा,अरुण कुमारा,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,कशिश रतड़ा,विक्की सहोता,वरिंदर सहगल,विनीत पाल सिंह मोंगा,मोहित सिक्का,हिमांशु कालड़ा,दीपक जौहर,अशोक राणा,अमित मित्तल,योगेश शर्मा,अमित शर्मा,अमरीक सिंह भोला,सरदार इकबाल सिंह,संतोष विज,सीमा वर्मा आदि मौजूद रहे।