-केंद्रीय ग्राउंड वाटर बोर्ड की 2023 की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पंजाब में गहरा सकता है जल संकट
-पंजाब में ग्राउंड वाटर की उपलब्धता 16.98 बिलियन क्यूबिक मीटर निकाला जा रहा है 27.80 बिलियन क्यूबिक मीटर
प्रियंका/लुधियाना
पंजाब में जमीन के अंदर पानी का भंडार खत्म होने की कगार पर है। मानसून ने इसी तरह बेरूखी दिखाई तो अगले कुछ सालों में भूजल खत्म हो जाएगा। सूबे में लगातार भूजल का संदोहन किया जा रहा है जबकि उस अनुपात में जमीन के अंदर पानी नहीं जा रहा है। केंद्रीय ग्राउंड वाटर बोर्ड की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के 23 में से 18 जिलों में भंडारण से ज्यादा भूजल स्तर निकाला जा रहा है और इन जिलों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं दो जिले ऐसे हैं जिनमें लगातार भूजल निकालने की स्पीड बढ़ती जा रही है और वो भी गंभीर स्थिति वाले जिलों में शामिल होने वाले हैं। जबकि तीन जिलों में अभी स्थिति कुछ ठीक मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में ग्राउंड वाटर की उपलब्धता 16.98 बिलियन क्यूबिक मीटर है जबकि जमीन के अंदर से 27.80 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी निकाला जा रहा है। जो कि उपलब्धता से 163.76 फीसदी ज्यादा है। ग्राउंड वाटर की उपलब्धता और उसकी तुलना में पानी निकाले जाने के मामले में सबसे ज्यादा खराब स्थिति संगरूर की है। संगरूर में 313.41 फीसदी भूजल निकाला जा रहा है। मलेर कोटला में भी यह आंकड़ा 302 फीसदी है। अगर सबसे ज्यादा मात्र में पानी निकालने की बात की जाए तो लुधियाना जिला इसमें टॉप पर है। लुधियाना जिले में निकाले जाने योग्य भूजल की उपलब्धता 1.43 बिलियन क्यूबिक मीटर है जबकि लुधियाना में 3.16 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी निकाला जा रहा है। लुधियाना में उपलब्धता की तुलना में 221.04 फीसदी पानी निकाला जा रहा है। मुक्तसर जिले में स्थिति सबसे ज्यादा सुखद है। यहां पर 0.83 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी की उपलब्ध है जबकि 0.20 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी निकाला जा रहा है। यहां पर सिर्फ 24.13 फीसदी पानी ही निकाला जा रहा है। पठानकोट जिले में भी 51.47 फीसदी पानी ही निकाला जा रहा है। वहीं फाजिल्का में 76.21 फीसदी पानी निकाला जा रहा है। बाक्स पंजाब में जिलेवार भूजल की उपलब्धता और निकाला जा रहा भूजल जिले का नाम उपलब्ध भूजल निकाला जा रहा भूजल उपलब्धता की तुलना में उपयोग प्रतिशत (बिलियन क्यूबिक मीटर में) (बिलियन क्यूबिक मीटर में)
अमृतसर 1.33 2.3 178.11
बरनाला 0.49 1.1 223.59
बठिंडा 1.08 0.73 105
फरीदकोट 0.56 0.76 128.8
फतेहगढ़ साहिब 0.35 0.76 215.61 फाजिल्का 0.70 0.53 76.21
फिरोजपुर 1.32 1.74 131.89
गुरदासपुर 1.53 2.18 141.99
होशियारपुर 0.79 0.93 117.58
जालंधर 0.07 1.90 263.6
कपूरथला 0.60 1.43 237.4
लुधियाना 1.43 3.16 221.04
मलेरकोटला 0.19 0.58 302.39
मानसा 0.64 0.63 98.94
मोगा 0.74 1.77 237.22
मुक्तसर 0.83 0.20 24.13
पठानकोट 0.43 0.22 51.47
पटियाला 0.83 1.79 214.72
रूपनगर 0.38 0.38 98.56
मोहाली 0.20 0.26 130
नवांशहर 0.49 0.60 123.24
संगरूर 0.63 1.99 313.41
तरनतारन 0.61 1.31 213.98
कुल 16.98 27.80 163.76
