Site icon समाचारवाला

नव चेतना बाल भलाई कमेटी ने पैंटिंग प्रदर्शनी में दिखाया नशे का दंश

फर्स्ट समाचार, लुधियाना


पंजाब के युवा नशे की गर्त में फंसते जा रहे हैं। आए दिन नशों के कारण युवाओं की मौत हो रही है। पंजाब सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं भी युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए स्कूल स्तर से लेकर कॉलेज-विश्व विद्यालयों में कार्यक्रम करके युवाओं को नशों के नुकसान से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नव चेतना बाल भलाई कमेटी ने सैक्टर 39 स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल मोती नगर में जिला सांझ केंद्र के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जंग शुरू करने का ऐलान किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक व नव चेतना बाल भलाई कमेटी के प्रमुख सुखधीर सेखों के नेतृत्व में पैंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में चित्रकारों ने पैंटिंग के जरिए नशे के दंश को दर्शाया गया।


नव चेतना बाल भलाई कमेटी व जिला सांझ केंद्र ने युवा एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत जागरूकता मुहिम शुरू की गई। इस मौके पर एसीपी संजय कुमार व अमनदीप बराड़ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर सुखधीर सेखों ने बताया कि मुहिम इंस्पैक्टर मनजिंदर कौर की अगुवाई में चलाई जाएगी। इस मौके पर बलवंत सिंह ने नशा के विरोध में आकर्षक भाषण दिया और लोगों को नशा के प्रकोप से रूबरू करवाया। सेखों ने बताया कि इस मुहिम के तहत स्कूली बसों के स्टाफ, स्लम एरिया के नौजवानों को भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह कंग, रेखा बांसल, हरि सिंह, अमरजीत सिंह, राजदीप सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version