
-संस्था 2100 पौधे लगाकर पेड़ बनने तक उनकी देखरेख भी करेगीसवेरा
लुधियाना, 8 जुलाई: लुधियाना शहर को हराभरा बनाने के लिए नव चेतना बाल भलाई कमेटी ने पौधे लगाओ, पौधे बचाओ मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत संस्था शहरभर में 2100 पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करेगी। संस्था ने सर्किट हाउस में पौधे लगाकर मुहिम का आगाज किया है। संस्था के अध्यक्ष सुखधीर सिंह सेखों और महासचिव सुरिंदर सिंह कंग के नेतृत्व में यह मुहिम चलाई जाएगी। सुखधीर सिंह सेखों व परमजीत सिंह पनेसर ने बताया कि इस सीजन में लोग पौधे लगा देते हैं लेकिन उनकी देखभाल नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि नवचेतना जितने पौधे लगाएगी उनकी तब तक देखभाल करेगी जब तक वह पेड़ का रूप नहीं ले लेता। इस में कंवलप्रीत सेखों और अध्यक्ष पल्लवी गर्ग के कुशल नेतृत्व में नवचेतना महिला मोर्चा, आयुषी और पुष्पिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में नवचेतना यूथ विंग, अनिल शर्मा और जगदीश सिंह के नेतृत्व में नवचेतना वरिष्ठ नागरिक विंग और रचिता चंडोक और वीरेश के नेतृत्व में जूनियर विंग काम करेगी। मुहिम की आगाज के बाद डॉ. गुरबख्श कौर और रेखा बंसल ने कहा कि अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, पार्को, सड़कों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। सुखधीर सिंह सेखों ने कहा कि संस्था लंबे समय से पौधारोपण और पेड़ों को बचाने पर काम कर रही है, अब तक करीब 10 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। सेखों ने बताया कि डॉ. मनमीत कौर और डॉ. श्वेता मिगलानी संस्था की नई सदस्य बनी हैं। इस अवसर पर रविंदर सिंह, संदीप सिंह, पंकज, राजेश ढींगरा, दलजीत सिंह, रमन चंडोक, जसलीन कौर, कमला कश्यप, पूजा, डॉ. शिवानी भाटिया, डॉ. दीपक भाटिया, आशिमा, पारु ल जैन और सोहमप्रीत सिंह मौजूद रहे।
