
विभिन्न संगठनों ने आस्था से खेलने वालो को दी चेतावनी
फर्स्ट समाचार/लुधियाना
प्रदेश व शहर में मनोरंजन के लिए लगाए मेलो दौरान लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी उपरोक्त बाते संयुक्त हिंदू महासभा के जिला प्रधान परमिंद्र मेहता , श्री हिंदू तख्त पंजाब के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता व हिंदू सिक्ख अरोड़ा खत्री इंटरनेशनल के चेयरमैन सर्वजीत बंटी ने आज यहां संयुक्त तौर पर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही
उन्होंने एक सुर में रोष व्यक्त करते हुए कहा की आज चंद शरारती तत्वों द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति हेतु सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओ को आहत किया जा रहा है सनातनी त्यौहार का समय चल रहा धार्मिक मेले व अन्य कार्यकर्म चल रहे है इस दौरान धर्म की आड़ में मनोरंजन कार्य के साथ अभद्रता का भद्दा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको लेकर हिंदू समाज में रोष व्याप्त है
तीनों नेताओ ने कहा की हम किसी के व्यापार का विरोध नही करते लेकिन आर्थिक फायदे के लिए कोई हमारी भावनाओं को आहत करे या हमारे देवी देवताओं के स्वरूप या तीर्थो का व्यापारिकरण करे इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
परमिंद्र मेहता,वरुण मेहता व सर्वजीत बंटी ने सभी दशहरा उत्सव कमेटी को आग्रह किया वो मेले दौरान अश्लील गाने या रिंग के स्टाल व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आयोजन न करें उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर दर्जनों समाज सेवी संगठन हमारे साथ है उक्त नेताओ ने कहा की हम सभी धर्मो का पूर्ण सम्मान करते है लेकिन साजिश के तहत सनातन धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार करने वाली ताकतों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी
इस अवसर पर पंकज सूद,हेमंत जैन, जीतेश्वर शर्मा, राजन सूद, मंटू ओबराय , रविंद्र अरोड़ा व अन्य भी उपस्थित थे
