समाचारवाला/लुधियाना
टीम ECS और टीम School Sangh Punjab की मीटिंग देवगन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई।
बैठक में 21 अगस्त 2024 को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सेक्रेटरी द्वारा स्कूल कंटिन्यूशन पर लगाए गए 18% GST के मुद्दे पर बुलाए गई मीटिंग को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि GST की इस लड़ाई को हर हाल में अंतिम मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।
यह भी निर्णय हुआ कि 21 अगस्त को बोर्ड सेक्रेटरी के साथ मीटिंग से पहले मोहाली में बाकी संगठनों से भी चर्चा कर, सभी स्कूल संगठन एक ही स्वर में बोर्ड की धक्केशाही का पुरजोर विरोध करेंगे और अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
बैठक में टीम ECS के प्रधान प्रदीप कुमार, सीनियर उप प्रधान मदन लाल सेठी, महासचिव अरुण लोमेश, वित्त सचिव अमरजीत देवगन, स्कूल संघ पंजाब के प्रधान जनार्दन भट्ट, कॉर्डिंनेटर राजेश नागर, विशिष्ट सलाहकार बलजीत सिंह निर्माण, महासचिव भुवनेश भट्ट उपस्थित रहे।
