
-सांसद अरोड़ा का दावा, गडकरी ने टैंडर दोबारा लगाने व फिरोजपुर रोड एलिवेटिड रोड के नीचे पार्किग बनाने को मंजूरी दे दी
सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने शुक्र वार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्नी नितिन गडकरी से मुलाकात की और शहर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मंत्नी से शहर में एलिवेटिड रोड के साथ पार्किग बनवाने, लुधियाना-रूपनगर ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना और दक्षिणी बाईपास ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण के लिए दोबारा टैंडर लगाने का आग्रह किया। सांसद अरोड़ा ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री ने दक्षिणी बाईपास का फिर से टैंडर जारी करने व एलिवेटिड रोड के नीचे पार्किग बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि उन्होंने जमीन न मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की। सांसद अरोड़ा ने नितिन गडकरी को अवगत कराया कि पार्किग की कमी से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है और सड़कों के किनारे व्यवसाय करने वालों को नुकसान होता है। उन्होंने मंत्नी को बताया कि फिजिबिलिटी स्टडी की गई है। सर्विस रोड व मेन रोड के बीच की जगह पर पार्किग बनाने के लिए जगह उपलब्ध है। उन्होंने लुधियाना-रूपनगर ग्रीनफील्ड राजमार्ग पैकेज 1 और पैकेज 2 के रूके काम को दोबारा शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि मंत्री ने कहा कि जमीन न मिलने के कारण इन कामों में देरी हो रही है। मंत्री ने कहा कि मुआवजा राशि को लेकर प्रशासन किसानों से बात करे। मंत्नी ने सांसद अरोड़ा से कहा है कि वे डीसी से मुआवजा बढ़ाने के लिए नई दरें प्राप्त करें। सांसद अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मंत्री को विश्वास दिलाया है कि जल्दी ही जमीन अधिग्रहण का काम पूरा करवा लिया जाएगा। इसके लिए वो डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक करेंगे।
