Site icon समाचारवाला

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना द्वारा मनाया जा रहा है “स्वछता ही सेवा अभियान 2024”

समाचारवाला/लुधियाना

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाते हुए, “स्वछता ही सेवा अभियान 2024” के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना द्वारा द्वारा दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के विषय, “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत और मुख्य सामाजिक मूल्य बनाना है। यह अभियान जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है तथा जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत करता है, जिससे भारत को स्वच्छ रखने में नागरिकों को शामिल किया जाता है। इस अभियान के तहत दिनांक 17.09.2024 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वछता से संबंधित प्रतिज्ञा ली गई।स्वछता को बढ़ावा देते हुए लुधियाना में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखा कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। दिनांक 23.09.2024 को उप क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना के प्रभारी महोदय श्री प्राणेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक स्वछता दौड़ व मैराथन का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय स्कूल के विध्यार्थियों के साथ साथ कर्मचारियों ने भी भाग लिया। दिनांक 26.09.2024 को भी स्थानीय स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान पर एक चित्रकारी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के विध्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अभियान का मुख्य उदेश्य कर्मचारियों, बीमित व्यक्तियों और आम नागरिकों को स्वछता के प्रति जागरूक करना और सभी नागरिकों के भीतर कर्तव्य की भावना को बढ़ावा देना है ताकि लोगो के दैनिक जीवन में स्वछता को शामिल कर अधिक महतत्व दिया जा सके। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम दुनिया के सबसे बड़े बहु आयामी सामाजिक सुरक्षा सेवा प्रदाता संगठनों में से एक है, जो देश के कामगारों को बीमारी, प्रसव, निशक्तता तथा रोज़गार चोट से मृत्यु जैसी आकस्मिकताओं से बचाने तथा बीमाकृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। लुधियाना नगर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने 01 उप क्षेत्रीय कार्यालय, 05 शाखा कार्यालय, 01 मॉडल अस्पताल तथा 13 ई एस आई औषधालयों के द्वारा लगभग 20514 कारखानों/संस्थानों में कार्यरत लगभग 5 लाख कामगारों व उनके परिवारों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

Exit mobile version