Site icon समाचारवाला

एसआर लद्दड़ पर हुए हमले के केस रद्द करने के लिए किसानो ने किया प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा उम्मीदवार पर चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था हमला, पुलिस ने किए थे किसानों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना: विधानसभा चुनाव-2024 में गिल हलके से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एसआर लद्दड़ पर चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले के बाद पुलिस ने कुछ किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। दो साल से इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किसानों के खिलाफ किए गए मुकदमों को खत्म करने के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है और जांच में किसानों के निदरेष पाए जाने के बावजूद केस खत्म न करने पर रोष जाहिर किया। किसान नेताओं ने एडीसीपी अमनदीप सिंह को एक मांगपत्र भी दिया और उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि जल्दी ही इस मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किसानों ने भाजपा उम्मीदवार एसआर लद्दड से खेड़ी झंबेड़ी में सवाल जवाब किए थे और उसके बाद भाजपा उम्मीदवार वहां से खिसक गए। भाजपा उम्मीदवार ने किसानों के खिलाफ मारपीट करने व एससीएसटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करवाया। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर चुकी है और किसानों को इसमें निदरेष पाया गया। इसके बावजूद पुलिस पर्चा रद्द नहीं कर रही है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकारें जो वादे करके लागू नहीं करतीं, उसी तरह नौकरशाही भी वादे करके लागू नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास संघर्ष करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। प्रदर्शन करने वाले किसानों को सौदागर सिंह घुड़ानी, चरणजीत सिंह, मनोहर सिंह, बलवंत सिंह, हरजीत सिंह, युवराज सिंह, जसवीर सिंह, दविंदर सिंह व अन्य ने संबोधित किया।

Exit mobile version